Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Hots

6/recent/ticker-posts

AC Energy Induction क्या चुंबक से बिजली बनाई जा सकती है ?

क्या चुंबक से बिजली बनाई जा सकती है ?


 क्या चुंबक से लाइट जलाई जा सकती है ? 


क्या चुंबक के द्वारा करंट अर्थात धारा उत्पन्न की जा सकती है ?


 आज हम लोग ऐसे ही एक रोचक तथ्य के बारे में जाने वाले हैं जिसका संबंध भौतिक विज्ञान अर्थात फिजिक्स से है,  यह एक बहुत खास घटना है दोस्तों , इसे जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि भौतिक विज्ञान में बहुत ही खास प्रयोग किया गया जिसके द्वारा यह ज्ञात हुआ कि चुंबक के द्वारा भी विद्युत उत्पन्न की जा सकती है और इस पूरी प्रक्रिया को जानने के लिए आपको एक नाम जानना बहुत आवश्यक है -  चुंबकीय फ्लक्स


चुम्बकीय फ्लक्स की परिभाषा क्या है ?

दोस्तो चुम्बकीय बल रेखाओं की संख्या को चुम्बकीय फ्लक्स कहते  हैं ,

 ” किसी चुम्बकीय क्षेत्र में रखे किसी तल से गुजरने वाली चुंबकीय क्षेत्र रेखाओ की संख्या को इस तल से संबध चुंबकीय फ्लक्स कहलाता है ” इसे ϴ से व्यक्त करते है। चुंबकीय फ्लक्स एक अदिश राशि है। इसकी विमा[ML 2-21] होती है।



 चुंबकीय फ्लक्स का मात्रक , विमा Magnetic Flux in hindi.

यदि तल का क्षेत्रफल A  हो  तथा चुंबकीय क्षेत्र B ,  तल के अभिलंब से  θ कोण बनाता हो, तो तल से बद्ध चुम्बकीय फ्लक्स, 

                         Φ = B A cosθ

(I) यदि θ = 0° हो अर्थात तल चुंबकीय क्षेत्र के लम्बवत् हो, तो

                          Φ = B A cos0°

                            Φ = B A  × 1          ( cos0°=1) 

                            Φ = B A  

यदि तल चुंबकीय क्षेत्र के लंबवत् हो, तो उससे बद्ध चुंबकीय फ्लक्स का मान अधिकतम होगा|

(II) यदि θ = 90° हो अर्थात तल चुंबकीय क्षेत्र केे समान्तर हो, तो

                       Φ = B A cos90°

                       Φ = B A  × 0          ( cos90°=0) 

                       Φ = 0

यदि तल चुंबकीय क्षेत्र के समान्तर हो, तो उससे बद्ध चुंबकीय फ्लक्स का मान शून्य होगा|

चुंबकीय फ्लक्स का मात्रक(chumbakiya flux ka matrak) :

चुंबकीय फ्लक्स का S. I मात्रक = वेबर(Weber) 

चुंबकीय फ्लक्स का C. G. S  मात्रक = मैक्सवेल (Maxwell) 

चुंबकीय फ्लक्स का विमीय सूत्र(chumbakiya flux ka vimiy sutra) :

                   सूत्र:-  Φ =  B A cosθ  से,

Φ का विमीय सूत्र =  चुंबकीय क्षेत्र का विमीय सूत्र × क्षेत्रफल का विमीय सूत्र

                     = ML°T-²A-¹  ×    L²

                     =  [ ML²T-²A-¹ ]


DOWNLOAD THE Physics BabaZ APP   NOW:  





Post a Comment

0 Comments